फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज विश्व कप: एरिगेसी की शानदार जीत, गुकेश और विदित ने खेले ड्रॉ मुकाबले

Fri, 07 Nov 2025 11:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी (गोवा)

सार

एरिगेसी ने इस नॉकआउट टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी-डी गुकेश - फोटो : @vishy64theking/ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शुक्रवार को उज्बेकिस्तान के शमसिद्दीन वोखिदोव को हराकर शतरंज विश्व कप के तीसरे दौर में बढ़त बना ली। विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हालांकि जर्मनी के फ्रेडरिक स्वेन के खिलाफ अपने पहले गेम में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


एरिगेसी के अलावा, अनुभवी ग्रैंडमास्टर पी. हरिकृष्णा ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के युवा खिलाड़ी डैनियल दर्धा को मात दी और बढ़त हासिल की। राउंड ऑफ 64 के मुकाबलों में प्रज्ञानंद ने काले मोहरों से खेलते हुए अर्मेनिया के रॉबर्ट होवहानिस्यान के साथ ड्रॉ खेला, जबकि विदित गुजराती का मुकाबला भी अमेरिका के सैम शंकलैंड से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। एरिगेसी ने इस नॉकआउट टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें