फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess Olympiad: कांस्य जीतने वाली भारत की दोनों टीमों को मिलेंगे इतने रुपये, स्टालिन ने की घोषणा

Wed, 10 Aug 2022 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने अंतरराष्ट्रीय इनडोर खेल को सफलतापूर्वक आयोजित किया। इसे दुनिया भर से प्रशंसा मिली है। फिडे शतरंज ओलंपियाड मामल्लापुरम में आयोजित किया गया था। 28 जुलाई को इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और 9 अगस्त को यह समाप्त हुआ।
विज्ञापन
चेस ओलंपियाड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की महिला और ओपन सेक्शन टीम ने FIDE 44वें चेस ओलंपियाड में कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दोनों ही टीमों के लिए इनाम की घोषणा की है। स्टालिन ने बुधवार को भारतीय ओपन सेक्शन और महिला टीम को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने अंतरराष्ट्रीय इनडोर खेल को सफलतापूर्वक आयोजित किया। इसे दुनिया भर से प्रशंसा मिली है। फिडे शतरंज ओलंपियाड मामल्लापुरम में आयोजित किया गया था। 28 जुलाई को इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और 9 अगस्त को यह समाप्त हुआ।

चेस ओलंपियाड में भारत की दो टीमों ने हिस्सा लिया था। ओपन सेक्शन और महिला टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। भारत की 'बी' टीम ने ओपन सेक्शन में कांस्य पदक जीता, जबकि भारत 'ए' महिला टीम भी तीसरे स्थान पर रही। मंगलवार को नतीजे सामने आए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एक बयान में दोनों टीमों के पदक जीतने पर खुशी जाहिर की और कहा कि इससे देश का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दो विजेता टीमों में से प्रत्येक को तमिलनाडु सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें