फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: भारत की जीत का सिलसिला जारी, प्राग मास्टर्स में अरविंद ने जीता खिताब

Sat, 08 Mar 2025 12:24 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरविंद ने कहा, 'मैं पिछले दो दिन ठीक से सो नहीं पाया हूं। सातवें राउंड तक पूरी तरह से ठीक था और फिर मुझे यह बढ़त मिल गई जिससे दबाव था।' उन्होंने अपने गुरु और कोच ग्रैंडमास्टर आर बी रमेश की भी प्रशंसा की और अनीश गिरी के खिलाफ अपने मैच को टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास बताया।
विज्ञापन
चेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रैंडमास्टर अरविंद चितंबरम ने शुक्रवार को प्राग मास्टर्स टूर्नामेंट में अपने करियर का पहला बड़ा खिताब जीता जिससे शतरंज में भारत का दबदबा जारी रहा। अरविंद ने हमवतन आर प्रज्ञानंद सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर यह खिताब जीता। 25 वर्षीय अरविंद ने नौवें और अंतिम दौर में तुर्कीये के गुरेल एडिज के साथ ड्रा खेलकर छह अंक हासिल किए।
विज्ञापन


विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रज्ञानंद नीदरलैंड के अनीश गिरी से हारकर पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। तमिलनाडु के अरविंद ने टूर्नामेंट में तीन जीत और छह ड्रा के बाद संभावित नौ में से छह अंक हासिल किए। प्रज्ञानंद ने गिरी और चीन के शीर्ष वरीय वेई यी के साथ पांच अंक हासिल कर अपने अभियान का समापन किया।

अरविंद ने कहा, 'मैं पिछले दो दिन ठीक से सो नहीं पाया हूं। सातवें राउंड तक पूरी तरह से ठीक था और फिर मुझे यह बढ़त मिल गई जिससे दबाव था।' उन्होंने अपने गुरु और कोच ग्रैंडमास्टर आर बी रमेश की भी प्रशंसा की और अनीश गिरी के खिलाफ अपने मैच को टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास बताया। भारत की दिव्या देशमुख ने चैलेंजर्स वर्ग में यूनान की स्टैमाटिस कौरकुलस-अर्डिटिस के खिलाफ अपनी अंतिम दौर की बाजी जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें