चेस में खिलाड़ियों का स्तर पता करने के लिए एलो अंक का प्रयोग किया जाता है और नीमन कार्लसन से लगभग 200 एलो अंक पीछे हैं। नीमन को पहले भी प्रतिबंधित किया जा चुका है और उन्होंने दो बार ऑनलाइन धोखा देने की बात स्वीकार की थी। उनका कहना है कि जब वह 12 और 16 साल के थे, तब उन्होंने बेईमानी की थी। इसके बाद उन्होंने कभी धोखा नहीं दिया। लेकिन कार्लसन के अनुसार इसके काफी समय बाद भी उन्होंने धोखा दिया। नीमन खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए बोर्ड में मैच खेलने को तैयार थे। वहीं, कार्लनस ने नीमन के खिलाफ अपने आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं दिया।
कार्लसन ने ट्विटर पर लिखा"अब तक मैं केवल अपने कार्यों के जरिए ही खुद को बयां कर पाया हूं, और उन कार्यों स्पष्ट है कि मैं नीमन के साथ शतरंज खेलने को तैयार नहीं हूं। मेरा मानना है कि शतरंज में धोखा देना एक बड़ी बात है और खेल के लिए एक संभावित खतरा है। मेरा यह भी मानना है कि शतरंज के आयोजकों और उन सभी को जो खेल की पवित्रता की परवाह करते हैं, उन्हें बोर्ड शतरंज के लिए सुरक्षा उपायों और धोखाधड़ी का पता लगाने के तरीकों को बढ़ाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।"