फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: निकितेंको को हराकर अभिजीत गुप्ता ने बनाई एकल बढ़त

Fri, 13 Jun 2025 10:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मुकाबले से पहले गुप्ता और निकितेंको संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे। सफेद मोहरों से खेलते हुए भारतीय खिलाड़ी को बेलारूस के खिलाड़ी को शिकस्त देने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जीएम आदित्य एस सामंत ने भी बेलारूस के जीएम अलेक्सेज अलेक्सांद्रोव पर अहम जीत दर्ज की, जिससे उनके अंक 7.5 हो गए। उनके साथ दूसरे स्थान पर अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) अरोण्यक घोष हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) अभिजीत गुप्ता ने शुक्रवार को यहां बेलारूस के मिहेल निकितेंको पर नौवें दौर में शानदार जीत के बाद दिल्ली जीएम ओपन शतरंज में एकल बढ़त हासिल कर ली। गुप्ता नौवें दौर के बाद आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। अब एक और दौर का मुकाबला बचा है ऐसे में गुप्ता अब जीत के दावेदार होंगे।
विज्ञापन


इस मुकाबले से पहले गुप्ता और निकितेंको संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे। सफेद मोहरों से खेलते हुए भारतीय खिलाड़ी को बेलारूस के खिलाड़ी को शिकस्त देने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जीएम आदित्य एस सामंत ने भी बेलारूस के जीएम अलेक्सेज अलेक्सांद्रोव पर अहम जीत दर्ज की, जिससे उनके अंक 7.5 हो गए। उनके साथ दूसरे स्थान पर अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) अरोण्यक घोष हैं। घोष आईएम एस. वीरेश को हराकर 7.5 अंक तक पहुंच गए। अन्य प्रमुख मुकाबलों में आर्मेनिया के जीएम ममीकॉन घारिब्यान और भारतीय जीएम एसएल नारायणन का मुकाबला बराबरी पर छूटा जिससे दोनों के 7-7 अंक हो गए। वियतनाम के जीएम गुयेन वान हुई ने भारत के जीएम दिप्तयान घोष को ड्रॉ पर रोका। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम भी सात-सात अंक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें