करियर बर्बाद करने की देता था धमकी
पीड़िता ने अपनी शिकायत में साफ तौर पर कहा है कि कोच राजू उसे लगातार धमकी देता था कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी या सहयोग नहीं किया, तो वह उसे न तो ट्रेनिंग करने देगा और न ही खेल की दुनिया में आगे बढ़ने देगा।
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी कोच की तलाश जारी
नाबालिग खिलाड़ी द्वारा दर्ज कराई गई इस गंभीर शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी कोच राजू फिलहाल फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।