फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: स्टार फुटबॉलर विनीशियस जूनियर के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार? बेनफिका के फुटबॉलर्स पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 18 Feb 2026 11:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

चैंपियंस लीग प्लेऑफ में विनीशियस जूनियर ने रियल मैड्रिड की ओर से बेनफिका के खिलाफ विजयी गोल किया, लेकिन मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगाया। रेफरी को शिकायत के बाद खेल कुछ देर रोका गया, जबकि बेनफिका खेमे ने आरोपों से इनकार किया। अन्य मुकाबलों में पीएसजी ने मोनाको को 3-2 से हराया। 

विज्ञापन
कोच अरबेलोआ के साथ विनीशियस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राजील के खिलाड़ी विनीशियस जूनियर ने चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के प्लेऑफ के मुकाबले में रियल मैड्रिड की तरफ से बेनफिका के खिलाफ विजयी गोल करने के बाद नस्लीय दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। खेल को तब रोक दिया गया जब विनीशियस ने दावा किया कि रियल मैड्रिड की 1-0 से जीत के दौरान एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने नस्लीय टिप्पणी करके उनका अपमान किया।
विज्ञापन


रियल मैड्रिड के डिफेंडर ट्रेंट अलेक्जेंडर अर्नोल्ड ने मैच के बाद कहा, 'अपने करियर के दौरान उन्हें कई बार इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है और उन्होंने इसे बखूबी संभाला है। लेकिन उनके प्रति इस तरह का व्यवहार जारी रहना और इस मैच की रात ऐसा होना फुटबॉल के लिए शर्मनाक है।'



इस बीच मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को मोनाको के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। पीएसजी एक समय दो गोल से पीछे चल रहा था, लेकिन सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी डेजायर डूए के शानदार प्रदर्शन से वह आखिर में 3-2 से जीत हासिल करने में सफल रहा। अन्य मैचों में गैलाटासराय ने युवेंटस को 5-2 से हराया जबकि बोरुसिया डॉर्टमुंड ने अटलांटा के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


विनीशियस ने स्टेडियम ऑफ लाइट में बेनफिका के खिलाफ प्लेऑफ के पहले चरण में रिकॉर्ड 15 बार के चैंपियन रियाल मैड्रिड को बढ़त दिलाने के बाद रेफरी फ्रांकोइस लेटेक्सियर को नस्लवादी टिप्पणी की जानकारी दी। उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाड़ी जियानलुका प्रेस्टियानी की ओर इशारा किया।

बेनफिका के कोच जोस मोरिन्हो ने हालांकि कहा कि उनके खिलाड़ी ने नस्लीय टिप्पणी करने के आरोपों से इनकार किया है। मोरिन्हो ने कहा, 'उन्होंने मुझे अलग-अलग बातें बताईं। लेकिन कुछ तो गड़बड़ है क्योंकि हर बार ऐसा होता है। जहां भी विनीशियस खेला, वहां हमेशा कुछ न कुछ हुआ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें