फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Carlos Alcaraz: करियर में दूसरी बार शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंचे कार्लोस अल्काराज, सिर्फ एक जीत दूर

Wed, 12 Nov 2025 03:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अल्काराज ने मंगलवार को एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में टेलर फ्रिट्ज को 6-7 (2), 7-5, 6-3 से हराया। उन्हें अब यानिक सिनर की जगह साल के आखिर में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के लिए या तो अपने ग्रुप के अंतिम मैच में लोरेंजो मुसेट्टी को हराना होगा या फिर सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
कार्लोस अल्काराज - फोटो : Wimbledon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज अपने करियर में दूसरी बार शीर्ष रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। इसके लिए उन्हें अब केवल एक जीत की दरकार है। अल्काराज ने मंगलवार को एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में टेलर फ्रिट्ज को 6-7 (2), 7-5, 6-3 से हराया। उन्हें अब यानिक सिनर की जगह साल के आखिर में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के लिए या तो अपने ग्रुप के अंतिम मैच में लोरेंजो मुसेट्टी को हराना होगा या फिर सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


'नंबर एक रैंकिंग के बारे में नहीं सोचना वास्तव में बहुत मुश्किल'
अल्काराज ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके बारे में सोचने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। लेकिन नंबर एक रैंकिंग के बारे में नहीं सोचना वास्तव में बहुत मुश्किल है।' अल्काराज दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे सत्र के इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं। उन्होंने मुसेट्टी की एलेक्स डी मिनौर पर 7-5, 3-6, 7-5 से जीत से अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित की। अगर स्पेन के रहने वाले अल्काराज आगे कोई मैच नहीं जीत पाते हैं और सिनर अपना खिताब बचाने में सफल रहते हैं तो फिर इटली का खिलाड़ी साल के आखिर में भी नंबर एक रैंकिंग पर बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें