फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप, तन्वी-उन्नति और रक्षिता प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Wed, 15 Oct 2025 06:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी ने इंडोनेशिया की ओई विनार्तो को 15-12, 15-7 से हराया जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति ने अमेरिका की एलिस वैंग को 15-8, 15-5 से शिकस्त दी। दसवीं वरीयता प्राप्त रक्षिता ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सिंगापुर की आलिया जकारिया को 11-15, 15-5, 15-8 से हराया।
विज्ञापन
बैडमिंटन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और रक्षिता श्री रामराज ने बुधवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी ने इंडोनेशिया की ओई विनार्तो को 15-12, 15-7 से हराया जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति ने अमेरिका की एलिस वैंग को 15-8, 15-5 से शिकस्त दी। दसवीं वरीयता प्राप्त रक्षिता ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सिंगापुर की आलिया जकारिया को 11-15, 15-5, 15-8 से हराया।
विज्ञापन


तन्वी का चीन की खिलाड़ी से सामना
तन्वी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए चीन की ली युआन सुन से भिड़ेंगी। ली ने तीसरे दौर में नौवीं वरीयता प्राप्त लियाओ जुई-ची को 15-12, 15-12 से हराया। रक्षिता श्रीलंका की चौथी वरीयता प्राप्त रानीथमा लियानागे के खिलाफ खेलेंगी जिन्होंने मलेशिया की लेर क्यू इंग को 15-9, 15-12 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ज्ञान दत्तू टीटी पर टिकी निगाहें
लड़कियों ने पदक की ओर कदम बढ़ाए हैं जबकि लड़कों के एकल वर्ग में भारत की उम्मीदें केवल ज्ञान दत्तू टीटी पर टिकी हैं जिन्होंने नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में 15वीं वरीयता प्राप्त हमवतन सूर्याक्ष रावत को 11-15, 15-6, 15-11 से हराया। रौनक को हालांकि चीन के ली जी हैंग को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 11-15, 12-15 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मिश्रित युगल का हाल
मिश्रित युगल में भव्य छाबड़ा और विशाखा टोप्पो की जोड़ी भी अगले दौर में पहुंच गई। इस 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने आस्के रोमर और जैस्मीन विलिस की डेनमार्क की जोड़ी को 15-13, 15-11 से हराया। भारत ने टूर्नामेंट में 25 सदस्यीय टीम उतारी है। लड़कियों के एकल वर्ग में खिलाड़ी प्रतियोगिता के इतिहास में अब तक जीते गए 11 व्यक्तिगत पदकों में इजाफा करने की प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें