फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Championships 2025: विश्व चैंपियनशिप से बाहर हुईं पीवी सिंधू, क्वार्टर फाइनल में मिली हार

Fri, 29 Aug 2025 06:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 से बाहर हो गईं। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी ने उन्हें मात दी।
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 से बाहर हो गईं। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी ने उन्हें मात दी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का विश्व चैंपियनशिप में छठा पदक जीतने का सपना शुक्रवार को इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी से तीन गेम तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हारने से टूट गया। सिंधू 2019 की विश्व चैंपियन हैं। इस प्रतियोगिता में पांच बार की पदक विजेता सिंधू रिकॉर्ड छठे पोडियम स्थान पर पहुंचने की उम्मीद कर रही थीं। लेकिन फिनिशिंग लाइन पर लड़खड़ा गईं और 64 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त वर्दानी से 14-21, 21-13, 16-21 से हार गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्रुव- तनिषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल से बाहर
इससे पहले, ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को चेन तांग जी और तोह ई वेई की मलयेशियाई जोड़ी से सीधे गेम में हारकर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला मिश्रित युगल पदक जीतने की कोशिश में थी लेकिन उन्हें दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी से 37 मिनट में 15-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में जीत से भारतीय जोड़ी को कम से कम कांस्य पदक की गारंटी मिल जाती। दुनिया की 17वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को हांगकांग की तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट की पांचवें नंबर की जोड़ी को हराकर उलटफेर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें