फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Championships: किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और प्रणय की जीत से शुरुआत, प्रणीत को मिली हार

Mon, 22 Aug 2022 10:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने मालदीव की अमीनाथ नबीहा अब्दुल रज्जाक और फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक की जोड़ी को 21-7, 21-9 से हरा दिया। दोनों ने महिला युगल के दूसरे दौर में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और एच एस प्रणय ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन यहां जीत से शुरुआत की। हालांकि बी साई प्रणीत दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी ताइपे के चोऊ टिएन चेन से तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हार गए। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने महिला युगल और मिश्रित युगल में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल चैंपियन और पिछली बार कांस्य पदक जीतने वाले अल्मोड़ा के बीस साल के लक्ष्य सेन ने डेनमार्क के 36 साल के हांस क्रिस्टियन विट्टिंग्स को सीधे गेमों में 21-12, 21-11 से हराया। अब तक दोनों खिलाड़ियों के बीच चार मुकाबले हुए हैं जिसमें सेन ने 2-2 से बराबरी कर ली है। पिछली बार फाइनल में पहुंचने वाले किदांबी श्रीकांत ने आयरलैंड के नहाट एनगुएन को 22-20, 19-21 से हराया।

प्रणय ने रेबर को 21-11, 21-12 से हराया। तीन साल पहले विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले प्रणीत को चीनी ताइपे के चेन के खिलाफ 15-21, 21-15, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। प्रणीत ने टोक्यो में लगातार दूसरे साल निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह पिछले साल ओलंपिक खेलों के दौरान भी शुरू में बाहर हो गए थे।

पोनप्पा-सिक्की की सीधे गेमों में जीत
इस बीच राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने मालदीव की अमीनाथ नबीहा अब्दुल रज्जाक और फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक को 21-7, 21-9 से हराकर महिला युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। अश्विनी और सिक्की को दूसरे दौर में चीन की चेन किंग चेन और जिया यी फैन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। 

मिश्रित युगल में तनीषा क्रास्टो और ईशान भटनागर की जोड़ी ने जर्मनी के पैट्रिक स्कील और फ्रांजस्किा वोल्कमैन को 29 मिनट में 21-13, 21-13 से हराकर अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की। भारतीय जोड़ी अगले दौर में थाईलैंड की सुपक जोमकोह और सुपिसारा पावसमप्रान की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी।
विज्ञापन

सुमित-मनु अत्री हारे
पुरुष युगल में बी सुमित रेड्डी और मनु अत्री को मासायुकी और हिराकी आकामूरा से 11-21, 21-19, 15-21 से हार मिली। महिला एकल में मालविका बंसोड को डेनमार्क की लिने क्रिस्टोफरसन ने 21-14, 21-12 से पराजित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें