फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडब्लूएफ सुपर सीरीज में बॉन से हारीं साइना

Wed, 12 Dec 2012 11:16 PM IST
शेनझेन (चीन)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और चौथी सीड भारत की साइना नेहवाल को सत्र के अंतिम बैडमिंटन टूर्नामेंट बीडब्लूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स में हार का सामना करना पड़ा। साइना को ग्रुप ‘बी’ के अपने मैच में डेनमार्क की टाइन बॉन के हाथों कडे़ संघर्ष में 14-21, 21-11, 19-21 से शिकस्त मिली। इस हार के बाद साइना की चार खिलाड़ियों के ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखने के लिए अगले दो मैचों में दूसरी सीड जर्मनी की जूलियन शेंक और थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को हराना होगा।
विज्ञापन


साइना ने हाल ही में कहा था कि वह अपने घुटने की चोट से लगभग उबर चुकी हैं और उनका ध्यान सुपर सीरीज फाइनल्स पर लगा हुआ है। विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी साइना को बॉन ने 51 मिनट तक चले मैच में अपने स्मैश से खासा परेशान किया। बॉन ने जहां 17 स्मैश मारे वहीं साइना पांच स्मैश ही लगा पाईं। बॉन के खाते में नौ नेट विनर और दस क्लीयर विनर भी रहे जबकि साइना के लिए यह आंकड़ा सात नेट विनर्स और आठ क्लीयर विनर्स का रहा।

सौरभ वर्मा को मिली टॉप सीड
मुंबई। गत वर्ष राष्ट्रीय चैंपियन रहे सौरभ वर्मा को बुधवार से यहां शुरू हुई टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गई है। टूर्नामेंट में भारत, इंडोनेशिया, कोरिया, चीनी ताइपे, मलयेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें