फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BFI: भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की बड़ी कार्रवाई, महासचिव कलिता और कोषाध्यक्ष दिग्विजय निलंबित

Tue, 18 Mar 2025 10:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने दोनों को आधिकारिक तौर पर सूचित करते हुए बताया, 'न्यायमूर्ति जैन ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें आप दोनों को वित्तीय अनियमितताओं और धन के कुप्रबंधन के गंभीर आरोपों का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के महासचिव हेमंत कुमार कलिता और खेल संस्था के कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दोनों को एक जांच में ‘वित्तीय अनियमितताओं’ का दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई हुई। इसके बाद आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कलिता का नामांकन भी खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Doping: भारतीय धाविका अर्चना जाधव को तगड़ा झटका, डोप परीक्षण में असफल होने पर चार साल का प्रतिबंध लगा

क्या है मामला?
दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुधीर कुमार जैन द्वारा की गई जांच के बाद कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को भी इसी तरह के आरोप में निलंबित कर दिया गया। जैन को जांच के लिए बीएफआई ने नियुक्त किया था। यह जांच उस शिकायत के बाद की गई जिसमें दोनों पर अनधिकृत धन निकासी, फर्जी बिलिंग और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था।

अजय सिंह ने दी सूचना
बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने दोनों को आधिकारिक तौर पर सूचित करते हुए बताया, 'न्यायमूर्ति जैन ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें आप दोनों को वित्तीय अनियमितताओं और धन के कुप्रबंधन के गंभीर आरोपों का दोषी पाया गया है। इस निष्कर्ष की गंभीरता को देखते हुए तथा महासंघ के संचालन में अखंडता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आप दोनों को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव और कोषाध्यक्ष के संबंध पदों से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया गया है।'

ये भी पढ़ें: FIDE: महिला खिताब हटाने पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने स्पष्ट किया रुख; बोले- नहीं छीन सकते अधिकार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें