फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: मुक्केबाज लवलीना और शिव ने राष्ट्रीय खेलों में जीते स्वर्ण

Thu, 06 Feb 2025 10:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

लवलीना बोरगोहेन और छह बार के एशियाई चैंपियन शिव थापा ने गुरुवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों की अपनी स्पर्धा के फाइनल में शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन और शिव थापा - फोटो : SAI/BFI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और छह बार के एशियाई चैंपियन शिव थापा ने गुरुवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों की अपनी स्पर्धा के फाइनल में शानदार जीत दर्ज की। पुरुषों के लाइट वेल्टरवेट (63.5 किग्रा) वर्ग में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज असम के शिव थापा ने अपने अनुभव का प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के हरिवंश तिवारी को कड़े मुकाबले में हराया।
विज्ञापन


महिलाओं के मिडिलवेट (75 किग्रा) वर्ग में असम की लवलीना ने अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करते हुए नागालैंड की रेणु को हराया। दिन के अन्य मुकाबलों में पुरुषों के फ्लाईवेट (51 किग्रा) में चंडीगढ़ के अंशुल पुनिया ने मणिपुर के चांगलेंबा सिंह के खिलाफ रिंग में दबदबा बनाते हुए अच्छी जीत हासिल की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें