फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE: अब डब्लूडब्लूई में दिखाई देंगे बॉक्सर लोगन पॉल, 2023 तक के लिए अनुबंध किया

Fri, 01 Jul 2022 01:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

लोगन पॉल ने दिग्गज बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर के खिलाफ एक मैच खेला था। इसके बाद वो यूट्यूब के जरिए काफी चर्चा में रहे हैं। उनके चैनल पर 2.35 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। 
 
विज्ञापन
लोगन पॉल डब्लूडब्लूई का करार करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय बॉक्सर और यूट्यूब क्रिएटर लोगन पॉल ने डब्लूडब्लूई के साथ करार कर लिया है। अब वो आने वाले कई सालों तक डब्लूडब्लूई के अलग-अलग इवेंट में नजर आएंगे। प्रो फाइटर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले पॉल ने सुपरस्टार के रूप में डब्लूडब्लूई के साथ करार किया है। वो इससे पहले भी स्मैकडाउन और रेसलमानिया में नजर आ चुके हैं, लेकिन अब तक वो आधिकारिक रूप से डब्लूडब्लूई का हिस्सा नहीं थे। 
विज्ञापन


27 साल के पॉल अब आने वाले कई सालों तक डब्लूडब्लूई से जुड़े रहेंगे और हर तरह के इवेंट में नजर आएंगे। डब्लूडब्लूई और लोगन पॉल दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस अनुबंध के बारे में जानकारी दी। पॉल ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके साथ ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमोहन भी नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

द मिज की मदद के लिए आए हैं पॉल
डब्लूडब्लूई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पॉल ने द मिज से कहा है कि वो उनके लिए डब्लूडब्लूई में आ रहे हैं। वो इससे पहले भी मिज के साथ टीम बना चुके हैं। द शोकेस ऑफ इममोर्टल्स में मिस्टीरियो परिवार को हराकर उन्होंने मिज को जीत दिलाई थी। लोगन पॉल ने वाइन एप के जरिए लोकप्रियता हासिल की थी, जो अब बंद हो चुका है। इसके बाद वो लोकप्रिय और विवादित यूट्यूब स्टार बने। फ्लॉयड मेवेदर के खिलाफ मैच के जरिए उन्हें और लोकप्रियता मिली। उनके छोटे भाई जेक पॉल भी प्रो बॉक्सिंग में सक्रिय रहे हैं। 

लोगन पॉल अपने पॉडकास्ट जारी करते हैं, जिसमें कई सेलिब्रिटी, खिलाड़ी, कॉमेडियन और उद्यमी भी शामिल होते हैं। उनके इस चैनल पर लगभग चार मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहीं, उनके असली यूट्यूब चैनल पर कुल 23.5 मिलियन (2.35 करोड़) सब्सक्राइबर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें