फर्राटा के बादशाह उसेन बोल्ट ने कैंपरडाउन क्लासिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर की हीट में जीत दर्ज करके 2013 सत्र का आगाज किया। इस होड़ में योहान ब्लैक को वैरेन वीयर के हाथों हार झेलनी पड़ी। पिछले साल लंदन ओलंपिक में 200 मीटर के कांस्य पदक विजेता वीयर ने 46.23 सेकंड के साथ ओवरआल 400 मीटर का खिताब जीता।
ब्लैक ने 46.77 सेकंड का समय निकला और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले हीट में बोल्ट एक समय 400 मीटर के मंझे हुए धावक रिकेर हील्टन से पीछे चल रहे थे लेकिन वह आखिर में 46.74 सेकंड का समय लेकर अपनी हीट में पहले स्थान पर थे।
सत्र के अपनी पहली दौड़ के बारे में 100 और 200 मीटर के विश्व चैंपियन बोल्ट ने कहा, ‘मैं थोड़ा नर्वस था। मैं यहां जीतने के लिए आया था और मुझे खुशी है कि मैंने बिना किसी परेशानी के इसे पूरा किया। मैं इस सत्र में 400 मीटर की दो अन्य रेस में भाग लूंगा।’