फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weightlifting: बिंदिया ने विश्वकप में जीता कांस्य पदक, ओलंपिक क्वालिफायर के 55 भार वर्ग में उठाया 196 किलो वजन

Wed, 03 Apr 2024 08:25 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मणिपुर की लिफ्टर ने स्नैच में अच्छी शुरुआत नहीं की। उन्होंने यहां 83 किलो की सिर्फ एक लिफ्ट पास की। वह छठे स्थान पर थीं। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 113, 116 की लिफ्ट पास की। रजत जीतने के लिए उन्होंने 119 की लिफ्ट का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं रहीं।
विज्ञापन
एस बिद्यारानी देवी - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी ने ओलंपिक क्वालिफायर विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने मंगलवार को 55 भार वर्ग में कुल 196 किलो वजन उठाकर पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से लगातार चोटिल चल रहीं बिंदिया भी मीराबाई के साथ सेंटलुई (अमेरिका) इलाज कराने गई थीं। वह भी मीरा की तरह पुनर्वास से गुजर कर यहां वापसी कर रही थीं। मणिपुर की लिफ्टर ने स्नैच में अच्छी शुरुआत नहीं की। उन्होंने यहां 83 किलो की सिर्फ एक लिफ्ट पास की। वह छठे स्थान पर थीं। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 113, 116 की लिफ्ट पास की। रजत जीतने के लिए उन्होंने 119 की लिफ्ट का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं रहीं। बिंदिया ने कांस्य जरूर जीता है, लेकिन उनका पेरिस ओलंपिक का टिकट मुश्किल है। वह अगले माह जारी होने वाली ओलंपिक क्वालिफिकेशन की रैंकिंग में नीचे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें