फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंद्रा, गगन, विजय, राठौड़ खेलेंगे नेशनल शूटिंग में

Wed, 19 Dec 2012 12:24 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
56वीं नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में बुधवार से शुरू होने जा रही इस चैंपियनशिप में बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा लंदन ओलंपिक के पदक विजेता गगन नारंग व विजय कुमार समेत राज्यवर्धन राठौड़, रोंजन सोढी, मानवजीत संधू, हीना सिद्धू, जयदीप कर्माकर जैसे शूटर शिरकत करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक मिली में शूटिंग की सफलता के बाद इस बार नेशनल चैंपियनशिप में शूटरों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला है। 30 दिसंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप के लिए 41 राज्यों, संस्थानों के 2300 के करीब शूटरों ने रिकार्ड एंट्री भेजी है। इनके अलावा अंजलि भागवत, संजीव राजपूत, मंपी दास, सुमा शिरूर, समरेश जंग जैसे शूटरों ने भी चैंपियनशिप में खेलने को हामी भरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें