फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंद्रा और गगन के मुकाबले पर संदेह

Wed, 19 Dec 2012 11:26 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग के बीच नेशनल चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल का होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला लटकता नजर आ रहा है। हालांकि इस इवेंट में बिंद्रा का बृहस्पतिवार को कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेलना तय है। लेकिन गगन नारंग के भाग लेने पर अब तक स्थिति साफ नहीं है। बिंद्रा ने जहां बुधवार को आधिकारिक प्रैक्टिस में भाग लिया वहीं गगन घुटने की चोट के चलते इससे दूर रहे।
विज्ञापन


लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद से गगन नारंग की अब तक शूटिंग रेंज में वापसी नहीं हो सकी है। वह इससे पहले वर्ल्ड कप फाइनल्स भी छोड़ चुके हैं लेकिन नेशनल में उनका खेलना तय माना जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि गगन ने इस माह से ही प्रैक्टिस शुरू की है। फिर वह अपने घुटने से भी थोड़ा परेशान हैं।

हालांकि उन्होंने 10 मीटर के अलावा 50 मीटर प्रोन और थ्री पोजीशन में अपनी एंट्री करा रखी है। वह आज कर्णी सिंह रेंज भी आए लेकिन उन्होंने प्रैक्टिस नहीं की। उन्होंने इस दौरान अपने घुटने की फिजियोथेरेपी भी कराई। सूत्र बताते हैं कि 10 मीटर में उनका खेलना तय नहीं है। अगर वह अभिनव के साथ मुकाबले वाली इस इवेंट में नहीं खेले तो बाकी की दो इवेंट में भी उनका खेलना तय नहीं है।
विज्ञापन


अभिनव के अलावा संजीव राजपूत, इमरान हसन खान समेत बड़ी संख्या में शूटरों ने आज प्रैक्टिस की। वहीं ट्रैप मुकाबले के लिए मानवजीत संधू, मनशेर सिंह, कीनन चेन्नई, अनवर सुल्तान के अलावा एनआरएआई के अध्यक्ष रणइंदर सिंह ने आधिकारिक प्रैक्टिस में हिस्सा लिया। ट्रैप में भी इन शूटरों के बीच रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

सबसे अधिक नए शूटर यूपी से
नेशनल चैंपियनशिप में इस बार रिकार्ड 2242 शूटरों ने एंट्री भेजी है। इनमें युवा शूटरों की भरमार है। इन युवा शूटरों में सबसे ज्यादा यूपी से आए हैं। उत्तर प्रदेश के कुल 316 शूटरों ने एंट्री भेजी है। इनमें 65 जूनियर व 86 यूथ शूटर हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें