फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआईसी पर लगेगा अब नेशनल कार रेसिंग का मेला

Tue, 27 Nov 2012 11:33 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार रेसरों के लिए खुशखबरी है। पहली बार उन्हें बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर जोरदार फर्राटा भरने का मौका मिलने जा रहा है। दो बार सफलतापूर्वक फार्मूला वन रेस का आयोजन कराने के बाद बीआईसी के ट्रैक पर इस सप्ताह के अंत में जेके नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप समेत कई रेसों का मेला लगने जा रहा है। एक से दो दिसंबर तक होने वाली रेसों को सिडविन फेस्टिवल ऑफ स्पीड का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


जेके टायर के हेड मोटर स्पोर्ट संजय शर्मा के मुताबिक बीआइसी पर नेशनल कार रेसिंग कराना उनके लिए संभव नहीं था। लेकिन बीआईसी की पहल के बाद यह संभव हो सका है। भारतीय ड्राइवरों को पहली बार विश्वस्तरीय ट्रैक पर कार दौड़ाने का मौका मिलेगा। यह देश के मोटरस्पोर्ट के अच्छे भविष्य का संकेत है।

इस दौरान जेके एशिया रेसिंग सीरीज का समापन भी कराया जाएगा। साथ ही जेके टायर फॉक्सवैगन पोलो आर कप के अलावा एमआरएफ चैलेंज 2012 का दूसरा राउंड भी आयोजित किया जाएगा। इन रेसों का आनंद बीआईसी के ग्रैंड स्टैंड पर पास के जरिए मुफ्त लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें