फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुल्लर का लक्ष्य मेरिट में शीर्ष पर पहुंचना

Tue, 16 Oct 2012 12:37 AM IST
कुआलालंपुर/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के उदीयमान गोल्फर गगनजीत भुल्लर मकाऊ ओपन जीतने के बाद एशियाई टूर आर्डर ऑफ मेरिट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और उनका अगला लक्ष्य कमाई की सूची में शीर्ष पर पहुंचना है। जीव मिल्खा सिंह ने दो बार 2006 और 2008 में आर्डर ऑफ मेरिट खिताब जीता था तथा 24 वर्षीय भुल्लर इस सत्र में एशिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मकाऊ में चौथा एशियाई टूर खिताब जीतने पर भुल्लर को 118,875 डॉलर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें