फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhaichung Bhutia: पूर्व भारतीय फुटबॉलर भूटिया ने उठाई शिक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग, कहा- खेल को मिले तरजीह

Sat, 11 Jan 2025 04:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भूटिया ने कहा- मेरा मानना है कि शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर ऐसी शिक्षा व्यवस्था बनानी चाहिए जो खेल नीतियों को बढ़ावा दे।
विज्ञापन
बाईचुंग भूटिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने देश की शिक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग की है। उनका मानना है कि भविष्य में विश्व चैंपियन तैयार करने के लिए खेलोन्मुखी पाठ्यक्रम बनाया जाना जरूरी है। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भूटिया ने इस पर चिंता जताई कि देश की मौजूदा शिक्षा नीतियों में खेलों को उतनी तरजीह नहीं दी गई है जिससे विश्व स्तरीय खिलाड़ी उतने नहीं निकल पा रहे।
विज्ञापन

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए भूटिया ने कहा- मेरा मानना है कि शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर ऐसी शिक्षा व्यवस्था बनानी चाहिए जो खेल नीतियों को बढ़ावा दे। हर बच्चे को डॉक्टर इंजीनियर बनने और पढाई में अच्छा करने के लिये कहा जाता है लेकिन खेलों के अनुकूल व्यवस्था बननी चाहिये ताकि देश से और विश्व चैम्पियन निकल सकें।
विज्ञापन

खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान भूटिया ने कहा, खेल मंत्री और शिक्षामंत्री को मिलकर इस पर बात करनी चाहिये और यह सुनिश्चित करना चाहिये कि खेल पाठ्यक्रम के प्रमुख विषयों में से एक हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में भारत सरकार ने विकसित भारत को लेकर यह अच्छी पहल की है और इस पर बात करके अच्छा लगा कि खेल देश को कैसे आगे ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें