फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Tour Finals: समीकरण बदलने की कोशिश करेंगे सिंधु और श्रीकांत

Tue, 26 Jan 2021 02:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिंधु और श्रीकांत - फोटो : indianexpress
विज्ञापन

भारत के चोटी के बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत पिछले दो सप्ताह के निराशाओं को भुलाकर बुधवार से यहां होने वाले बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में नए सिरे से शुरुआत करेंगे। विश्व चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु को चीनी ताइपै की ताइ जु यिंग तथा थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन और पोर्नपावी चोचुवोंग के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।

विज्ञापन


सिंधु की कोरोना वायरस के कारण लंबे विश्राम के बाद अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी अपेक्षित नहीं रही। वह एशिया चरण के पहले टूर्नामेंट थाईलैंड ओपन के पहले दौर में हार गई थी। पिछले सप्ताह दूसरे टूर्नामेंट में उन्हें क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें अब इन हार को भुलाकर नये सिरे से शुरुआत करनी होगी। उन्हें पहले मैच में ताइ जु यिंग का सामना करना है, जो थाईलैंड ओपन की दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल्स में पहुंची थी।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत को पुरुष वर्ग में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन, चीनी ताइपै के वांग जु वेइ और हांगकांग के एनजी का लोंग एंगुस के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। श्रीकांत ने हाल में कोर्ट पर अधिक समय नहीं बिताया है। वह थाईलैंड ओपन के पहले टूर्नामेंट में पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे दौर के मैच से पहले हट गए थे जबकि कमरे में उनके साथ रह रहे बी साई प्रणीत के कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाए जाने के बाद उन्हें दूसरे टूर्नामेंट से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
विज्ञापन


भारत के दोनों खिलाड़ियों के लिए हाल के प्रदर्शन और उनके आपसी रिकॉर्ड को देखते हुए चुनौती आसान नहीं होगी। सिंधु का ताइ जु यिंग के खिलाफ 5-15 का निराशाजनक रिकॉर्ड है जबकि रतचानोक ने इस भारतीय के खिलाफ पिछले सप्ताह क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर रिकार्ड 5-4 से अपने पक्ष में कर दिया। पोर्नपावी के खिलाफ सिंधु का रिकॉर्ड 3-1 से बेहतर है।

पुरुष एकल में श्रीकांत ने पहले दौर के अपने प्रतिद्वंद्वी एंडरसन को 2017 में हराया था, लेकिन डेनमार्क का खिलाड़ी अब काफी बेहतर बन चुका है और विश्व में तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है। श्रीकांत को अगला मैच वांग के खिलाफ खेलना है, उनके खिलाफ उनका 3-0 का रिकार्ड है जबकि एंगस के खिलाफ मुकाबला अभी 2-2 से बराबरी पर है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाले दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें