फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप: सिंधू प्री-क्वार्टर फाइनल में, पुरुष खिलाड़ियों ने पार की पहले दौर की बाधा

Wed, 23 Aug 2017 04:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
पीवी सिंधू
विज्ञापन
रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट और विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की है। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधू ने महिला एकल के दूसरे दौर में कोरिया की किम ह्यो मिन को 21-16, 21-14 से पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला 49 मिनट तक चला।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में चाइना ओपन और 2017 में इंडिया ओपन जीत चुकीं सिंधू को पहले दौर में बाई मिली थी। उन्होंने 2013 और 2014 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। सिंधू का मिन के खिलाफ 4-1 ओवरऑल रिकॉर्ड हो गया है। इस मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ी कुल चार बार आपस में भिड़ चुकी थीं जहां सिंधू तीन जबकि मिन एक बार विजेता रही थीं।

पुरुष एकल वर्ग में बी साई प्रणीत दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं। सिंगापुर ओपन चैंपियन प्रणीत ने पुरुष एकल के पहले दौर में हांगकांग के गैर वरीय वेई नान को सीधे गेमों में 21-18, 21-17 से पराजित किया। पहले गेम में एक समय प्रणीत 5-9 और 14-16 से पिछड़ रहे थे। इसके बाद वह दूसरे गेम में भी 10-13 और 15-17 से पीछे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दोनों गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला 48 मिनट तक चला। दोनों खिलाड़ी किसी प्रतियोगिता में पहली बार आमने-सामने थे जहां प्रणीत ने बाजी मारी। 25 वर्षीय इस खिलाड़ी का अगले दौर में सामना इंडोनेशिया के एंथनी सिनिसुका गिंटिंग से होंगा। गिंटिंग 2014 यूथ ओलंपिक और वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता हैं। 
विज्ञापन


मिक्स्ड डब्ल्स 
प्रणव और सिक्की की जोड़ी अंतिम-16 में  

सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीतने वाली भारत की शीर्ष मिश्रित युगल जोड़ी प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी ने भारत की प्राजक्ता सावंत और योगेंद्रन के की जोड़ी को 21-12, 21-19 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। इस वर्ष सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड के फाइनल में पहुंचने वाली सुमित और पोनप्पा को चीन की वांग यिल्यु और हुआंग डोंगपिंग ने 58 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 18-21, 21-5 से शिकस्त दी। पहला गेम हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा गेम अपने नाम कर स्कोर बराबर कर दिया। लेकिन निर्णायक गेम में पोनप्पा और सुमित लय को बरकरार नहीं रख सके और आसानी से तीसरा गेम गंवा बैठे। सात्विक साईराज और मनीषा की जोड़ी को मिश्रित युगल के दूसरे दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। डेनमार्क के माथियास क्रिस्टियनसेन और सारा थयगेसेन की जोड़ी ने सात्विक और मनीषा को 22-20, 21-18 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया। यह मुकाबला 45 मिनट तक चला। 
विज्ञापन


पुरुष एकल
अजय जयराम ने अपने एकल मुकाबले में स्पेन के लूका व्रैबर को सीधे सेटों में 21-14, 21-12 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 

महिला डबल्स 
महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने 21-15, 21-13 के अंतर से जीत हासिल की। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें