फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Badminton: विश्व बैडमिंटन में भारत की दो जोड़ियां बाहर, वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवानगन को मिली हार

Tue, 14 Dec 2021 04:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुएलवा (स्पेन)

सार

एकल में एचएस प्रणय का सामना हांगकांग के एन का लोंग से होगा। रविवार को किदांबी श्रीकांत ने स्पेन के पाब्लो अबियान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दो युगल जोड़ियां सोमवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दौर में सीधे गेम में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई। वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवानगन को मिश्रित युगल में डेनमार्क के मथियास थिरी और मेई सुरो के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में सिर्फ 21 मिनट में 8-21 4-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


इसके बाद पुरुष युगल में भारत के अरुण जॉर्ज और संयम शुक्ला को ओ शुआम यी और झेंग की चीन की जोड़ी के खिलाफ 32 मिनट में सीधे गेम में 15-21 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। अब एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को डेनमार्क के डेनियल और मैथियास से खेलना हैं। 

वहीं, एकल में एचएस प्रणय का सामना हांगकांग के एन का लोंग से होगा। रविवार को किदांबी श्रीकांत ने स्पेन के पाब्लो अबियान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। बारहवें वरीय भारतीय ने स्थानीय खिलाड़ी को पुरुष एकल के पहले दौर में 36 मिनट में 21-12 21-16 हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें