भारत की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का विश्वचैंपियनशिप बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। तीन गेम और तकरीबन 2 घंटे तक चले मुकाबले में निजोमी ओकुहारा ने 19-21, 22-20, 20-22 से मात दी। दोनों खिलाड़ियों ने अंत तक हार नहीं मानी। दोनों के बीच एक-एक अंक के लिए आखिर तक लड़ाई चलती रही।
आखिरी और निर्णायक सेट में मुकाबला कांटे का रहा। तीसरे सेट के पहले हाफ में सिंधू ने 11-9 से बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को एक-एक अंक के लिए कड़ी मशक्कत करने को मजबूर कर दिया। दोनों के बीच 13-13, 14-14,15-15,16-16,17-17,19-19 और 20-20 की बराबरी हुई। ऐसे में आखिर में सिंधू को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
तीनों गेम के पहले हाफ में सिंधू के नाम रहा लेकिन दूसरे हाफ में वो अपनी लय बरकरार नहीं रख पाईं। हर बार दूसरे हाफ में वो जापानी खिलाड़ी से पिछड़ती दिखाई दीं।
पहले गेम के पहले हाफ में सिंधू 11-5 से आगे थीं। दूसरे हाफ में ओकुहारा ने शानदार वापसी करते हुए। पहले 14-14 की बराबरी की। इसके बाद लगातार अंक बटोरती रहीं। 19-19 की बराबरी के बाद रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने लगातार 2 अंक बटोरे और पहला गेम 21-19 से अपने नाम कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
दूसके गेम में के पहले हाफ में भी सिंधू ने अच्छी शुरुआत की और 11-9 की बढ़त हासिल कर ली लेकिन इसके बाद ओकुहारा ने शानदार वापसी करते हुए सिंधू को जीत के लिए संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। 20-18 के स्कोर पर सिंधू ने तीन गेम प्वाइंट गंवाए। लेकिन इसके बाद 20-20 की बराबरी पर सिंधू ने शानदार खेल दिखाया। गेम प्वाइंट के लिए आखिर में मैच की सबसे लंबी 73 शॉट्स की रैली हुई जिसे देखकर हर कोई रोमांच से भर गया। और सिंधू ने 22-20 के अंतर से गेम अपने नाम कर 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।
इसके बाद हार-जीत का फैसला तीसरे और अंतिम गेम में हुआ जहां दोनों खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी। यह हाल के दिनों में महिला वर्ग में खेला गया सबसे कड़ा फाइनल मुकाबला था जिसे देखने वाला हर शख्श रोमांच से भर गया।
Every point is fought valiantly.
Sindhu 16 - 16 Okuhara. #2017BWC FINAL
— BAI Media (@BAI_Media) August 27, 2017
तीसरे गेम में दोनों के बीच 15-15 की बराबरी ।
तीसरे गेम में 9-9 की बराबरी, दोनों के बीच कड़ा मुकाबला
1-5 से पिछड़ने के बाद सिंधू की तीसरे गेम में शानदार वापसी। 5-5 की बराबरी।
4 points in a row for PV Sindhu. Hits a body smash to draw level. 5-5 against Okuhara. #2017BWC FINAL
— BAI Media (@BAI_Media) August 27, 2017
दूसरा गेम सिंधू के नाम, स्कोर 21-19, 20-22 , आखिरी गेम प्वाइंट के लिए हुई 76 शॉट्स की रैली।
Breath-taking. Nerve-wrecking!
.@Pvsindhu1 wins the rally of the match to win the second game 22-20 against Okuhara. 🔥 #2017BWC FINAL
— BAI Media (@BAI_Media) August 27, 2017
दूसरे गेम में सिंधु ने गंवाए 3 गेम प्वाइंट, स्कोर 20-20
सिंधू की बढ़त कायम 18-16 से आगे।
सिंधू की शानदार वापसी लगातार हासिल किए पांच अंक। स्कोर 16-13
Okuhara was beaten at her own game on that point! 16-13.
PV Sindhu now has a 3 point advantage! What. A. Rally! #2017BWC FINAL
— BAI Media (@BAI_Media) August 27, 2017
ओकुहारा ने फिर की वापसी की 12-12 से बराबरी।
PV Sindhu leads 11-9 at the mid-game interval.
The chants have started again! Needs to carry on from here. #2017BWC FINAL
— BAI Media (@BAI_Media) August 27, 2017
दूसरे गेम का पहला हाफ सिंधू के नाम 11-8 से आगे।
Another early lead for PV Sindhu. 9-4 now in the second game! #2017BWC FINAL
— BAI Media (@BAI_Media) August 27, 2017
दूसरे गेम में सिंधू 6-3 से आगे।
Sindhu stays patient. Leading 6-3 against Okuhara in the second game.
Both players are making a few errors. #2017BWC FINAL
— BAI Media (@BAI_Media) August 27, 2017
पहला गेम 21-19 से ओकुहारा के नाम
सिंधू की शानदार वापसी स्कोर 18-18 से बराबर।
लड़खड़ाकर संभली सिंधू स्कोर 17-18
ओकुहारा ने बनाई 2 अंकों की बढ़त स्कोर 14-16
दोनों के बीच कड़ा मुकाबला, अोकुहारा ने की वापसी स्कोर 14-14
Okuhara makes it 14-14 against Sindhu. Covering the court effectively post the break. #2017BWC FINAL
Sindhu making a few mistakes...
— BAI Media (@BAI_Media) August 27, 2017
ओकुहारा ने की वापसी स्कोर 13-10
सिंधू 13-8 से आगे।
पहले गेम का पहला हाफ सिंधू के नाम बनाई 11-5 से बढ़त।
PV Sindhu goes into the break with a 6 point lead.
11-5 at the break against Okuhara. Wins 8 points on a trot! #2017BWC FINAL
— BAI Media (@BAI_Media) August 27, 2017
सिंधू 9-5 से आगे।
From trailing 3-5 to leading 9-5. Sindhu has the momentum now! #2017BWC FINAL
— BAI Media (@BAI_Media) August 27, 2017
बेहतरीन स्मैश के साथ सिंधू ने बनाई 6-5 से बढ़त।
ओकुहारा 3-5 से आगे।
स्कोर 3-3 से बराबर
भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे पीवी सिंधू विश्वचैंपियनशिप के फाइनल में जापान की निजोमी ओकुहारा के खिलाफ फाइनल में उतरेंगी। यदि सिंधू इस मैच में जीत हासिल कर लेती हैं तो वो बैडमिंटन में विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी।
फिलहाल सिंधू विश्व रैंकिंग में चौथे पायदान पर हैं वहीं ओकुहारा सातवें पायदान पर।
सिंधू ने साल 2017 में अब तक 22 मैच खेले हैं जिसमें से 18 में उन्हें जीत हासिल हुई है।
सिंधू और ओकुहारा के बीच अब तक इससे पहले एक भिड़ंत हुई है जिसमें सिंधू को जीत हासिल हुई है।