फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ओपन: क्वार्टरफाइनल में 11वें नंबर के खिलाड़ी से हारे प्रणय, भारतीय चुनौती समाप्त

Fri, 03 May 2019 10:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एचएस प्रणॉय
विज्ञापन

एच एस प्रणय न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त केंटा सुनेयामा से हारकर बाहर हो गए। 

विज्ञापन


प्रणय ने एक गेम की बढत बनाने के बाद मुकाबला 21-17, 15-21, 14-21 से गंवा दिया। दुनिया के 11वें नंबर के जापानी खिलाड़ी के खिलाफ अब प्रणय का रिकार्ड 1-1 का है। 

पहले गेम में मुकाबला बराबरी का रहा और प्रणय ने 17-13 की बढत बना ली। जापानी खिलाड़ी ने वापसी करके स्कोर 17-18 कर लिया लेकिन प्रणय ने तीन अंक लेकर पहला गेम जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे गेम में प्रणय ने बढत बनाने के बाद पकड़ छोड़ दी। वहीं तीसरा गेम एक समय तक बराबरी का था लेकिन बाद में जापानी खिलाड़ी हावी हो गया। 

अब सुनेयामा का सामना जकार्ता एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्टी से होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें