इंडिय बैडमिंटन ओपन में भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। भारत के स्टार शटलर किंदाबी श्रीकांत को मेंस सिंगल्स के फाइनल में डैनिश खिलाड़ी विक्टर एक्सलसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। एक्सलसन ने किदांबी को 21-7, 22-20 को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
इसस पहले पूर्व चैंपियन और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने विश्व के 30वें नंबर के खिलाड़ी चीन के हुआंग युशियांग को 21-16 14-21 19-21 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।