भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार के ओलंपियन दीपांकर भट्टाचार्य को मस्तिष्क का ट्यूमर है, जिसकी सर्जरी गुरुवार को की जाएगी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने रविवार को बताया कि दीपांकर की सर्जरी मुंबई में होगी।
दीपांकर ने 1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह 48 वर्षीय खिलाड़ी 1992 ओलंपिक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। वह तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन भी रहे।
बीएआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘दो बार के ओलंपियन और राष्ट्रीय चैंपियन दीपांकर भट्टाचार्य को मस्तिष्क का ट्यूमर है। उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चार फरवरी को उनकी सर्जरी होगी।’