फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार के ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी दीपांकर के मस्तिष्क में ट्यूमर, मुंबई में होगी सर्जरी

Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दीपांकर भट्टाचार्य - फोटो : twitter@BAI_Media
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार के ओलंपियन दीपांकर भट्टाचार्य को मस्तिष्क का ट्यूमर है, जिसकी सर्जरी गुरुवार को की जाएगी। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने रविवार को बताया कि दीपांकर की सर्जरी मुंबई में होगी। 

विज्ञापन


दीपांकर ने 1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह 48 वर्षीय खिलाड़ी 1992 ओलंपिक के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। वह तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन भी रहे।

बीएआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘दो बार के ओलंपियन और राष्ट्रीय चैंपियन दीपांकर भट्टाचार्य को मस्तिष्क का ट्यूमर है। उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चार फरवरी को उनकी सर्जरी होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें