फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore Open: सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में हारीं त्रिषा और गायत्री, सफर समाप्त, चौथे नंबर की जोड़ी से हारीं

Sat, 01 Jun 2024 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी की निगाहें शीर्ष 10 खिलाड़ियों पर जीत की हैट्रिक बनाने पर लगी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
गायत्री और त्रिशा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी का सिंगापुर ओपन में स्वप्निल सफर शनिवार को सेमीफाइनल में नामी मातसुयामा और चिहारू शिडा की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी से सीधे गेम में हार के साथ समाप्त हो गया। इस हार से भारत का बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 में भी अभियान खत्म हो गया।
विज्ञापन


गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी की निगाहें शीर्ष 10 खिलाड़ियों पर जीत की हैट्रिक बनाने पर लगी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिशा और गायत्री की जोड़ी जापान की खिलाड़ियों के आगे नहीं टिक सकीं जिन्होंने 47 मिनट में 23-21 21-11 से जीत हासिल की।

जापान की जोड़ी ने इस तरह फरवरी में एशिया टीम चैम्पियनशिप में त्रिशा और गायत्री से सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकता किया। जापान की जोड़ी का भारतीय जोड़ी के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड अब 3-1 हो गया है।
विज्ञापन


त्रिशा और गायत्री ने इससे पहले दुनिया की दूसरे नंबर की बाएक हा ना और ली सो ही की जोड़ी को प्री क्वार्टर में और दुनिया की छठे नंबर की किम सो यियोंग और कोंग ही यंग की जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें