फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Masters: उन्नति और ईशारानी बरुआ ने बरकरार रखा जीत का सिलसिला, ओडिशा मास्टर्स के फाइनल में पहुंचीं

Sat, 13 Dec 2025 06:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक

सार

उन्नति हुड्डा और ईशारानी बरुआ ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। ये दोनों भारतीय खिलाड़ी कटक में जारी ओडिशा मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
उन्नति हुड्डा - फोटो : BAI media Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा और हमवतन ईशारानी बरुआ ने शनिवार को ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर महिला एकल फाइनल में जगह बना ली। 18 वर्षीय हुड्डा टूर्नामेंट के 2022 चरण और 2023 अबुधाबी मास्टर्स की विजेता रह चुकी हैं। उन्हें पूर्व जूनियर नंबर एक खिलाड़ी तसनीम मीर ने कड़ी चुनौती दी। लेकिन हुड्डा एक घंटे तक चले मुकाबले में 18-21, 21-16, 21-16 से जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में असम की ईशारानी ने शानदार वापसी करते हुए तन्वी हेमंत को 18-21, 21-7, 21-7 से हराया। दूसरे वरीय किरण जॉर्ज और रौनक चौहान पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह तय करने के लिए सेमीफाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगे। वहीं मिश्रित युगल सेमीफाइनल में भारत के एस कनापुरम और आर उथयसूरियन को इंडोनेशिया के देजान फर्डिनान्स्याह और बी वर्डाना की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 16-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें