फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: ओलंपिक से पहले बोले बैडमिंटन कोच पार्क, कहा- सिंधु का रक्षण बेहद मजबूत

Sat, 17 Jul 2021 03:40 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पार्क ताइ सैंग ने ओलंपिक से पहले पीवी सिंधु को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि सिंधु ने अपनी कमजोरी ठीक कर ली है अब उनका रक्षण बेहद मजबूत हो गया है। कैरोलिना मारिन के टोक्यो ओलंपिक से हटने के बाद सिंधु को स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है। रियो ओलंपिक में सिंधु ने रजत पदक जीता था। 
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन टीम के विदेशी कोच पार्क ताइ सैंग ने कहा कि पी वी सिंधु के इस साल के खराब प्रदर्शन का कारण उनका कमजोर रक्षण रहा है तथा कोविड के कारण मिले विश्राम के दिनों में उन्हें टोक्यो ओलंपिक से पहले अपनी इस कमजोरी को दूर करने में मदद मिली। इस 42 वर्षीय कोच को 2019 में पुरुष टीम के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन दो साल पहले बासेल विश्व चैंपियनशिप के बाद कोरियाई कोच किम जी ह्यून के जाने के बाद वह सिंधु के साथ भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

पार्क ताई सैंग ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, सिंधु का रक्षण उनके आक्रमण की तुलना में कमजोर है। इसलिए मैं ओलंपिक से पहले उनके रक्षण पर ध्यान दे रहा हूं। उन्होंने आगे कहा, पिछले साल जब ओलंपिक स्थगित किए गए तो मुझे लगा कि यह उसके गति कौशल और नेट प्रशिक्षण पर काम करने का मौका है। अकीनी यामागुची, ताइ जु यिंग जैसी शीर्ष खिलाड़ी जानती हैं कि सिंधु का आक्रमण मजबूत है और इसलिए वे उसके शक्तिशाली स्मैश का इंतजार करते हैं।

पार्क के मुताबिक, इसलिए हमने उनके रक्षण पर काम करने का प्रयास किया जो कि उनकी कमजोरी है। इसके लिये कोर्ट के पिछले हिस्से में उनके खेल में कुछ बदलाव करने थे जैसे कि अधिक ड्राप शॉट या हॉफ स्मैश खेलना। सिंधू को कोविड-19 के कारण मिले अवकाश से वापसी के बाद खास सफलता नहीं मिली। वह थाईलैंड में पहली दो सुपर 1000 प्रतियोगिताओं में क्रमश: पहले दौर और क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गयी थी। वह विश्व टूर फाइनल्स के भी नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई थीं। इसके बाद भी उनका प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा।
विज्ञापन

पार्क ने आगे कहा, मैं जानता हूं कि जब वह थाईलैंड ओपन में हारीं तो बहुत लोगों को लग रहा था कि उसकी शारीरिक क्षमता सही नहीं है लेकिन ऐसा नहीं था। वह स्विस ओपन के फाइनल में पहुंची, ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंची। फिटनेस कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा, एकमात्र समस्या उनके रक्षण को लेकर थी लेकिन अब उन्होंने इस विभाग में भी काफी सुधार कर दिया है। कारोलिना मारिन के चोट के कारण हटने के बाद पार्क को लगता है कि ताइ जु ओलंपिक में सिंधु की सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्वी होगी। पार्क के मताबिक, ताइ जु खेलों में सिंधु की नंबर एक प्रतिद्वंद्वी होगी। उनका रतचानोक इंतानोन के खिलाफ भी अच्छा रिकार्ड नहीं है। ये दोनों अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोर्ट पर दौड़ाती हैं। वे तकनीकी तौर पर मजबूत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें