फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन जूनियर बैडमिंटन: तारा को हराकर तसनीम मीर बनीं अंडर-15 चैंपियन

Mon, 16 Dec 2019 07:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तसनीम मीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय युवा शटलर तसनीम मीर ने अंडर-15 एशिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। पुणे की शीर्ष वरीय तसनीम ने फाइनल में हमवतन तारा शाह को 55 मिनट तक चले मुकाबले में एक गेम से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 17-21, 21-11,21-19 से मात देकर इस वर्ग में अपनी पहली ट्रॉफी जीती।

विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी पर अंत में तसनीम बाजी मारने में सफल रही। दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने म्यांमार में पिछली चैंपियनशिप से बेहतर प्रदर्शन किया जिसमें यह क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थी। तसनीम ने सेमीफाइनल में जापान की सोरा इशियोका को 21-16, 21-11 से और तारा ने इसी देश की काजुने इवातो को 21-18, 21-14 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें