फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syed Modi International: तन्वी, उन्नति- श्रीकांत का शानदार प्रदर्शन, सैयद मोदी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Fri, 28 Nov 2025 10:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

महिला एकल में 16 साल की तन्वी को लो सिन की चुनौती को 21-13, 21-19 से समाप्त करने में महज 38 मिनट लगे।
विज्ञापन
उन्नति हुड्डा - फोटो : BAI media Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। तन्वी शर्मा ने हांगकांग की लो सिन यान हैप्पी को सीधे गेम में हराया। महिला एकल में 16 साल की तन्वी को लो सिन की चुनौती को 21-13, 21-19 से समाप्त करने में महज 38 मिनट लगे।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्नति को रक्षिता से मिली टक्कर
जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को हराने वाली तन्वी का मुकाबला जापान की पांचवीं वरीय हिना अकेची से होगा जिन्होंने दूसरे क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त सुंग शुओ युन को 21-8, 21-15 से मात दी। उन्नति को क्वार्टर फाइनल में हमवतन रक्षिता श्री संतोष आर ने कड़ी मेहनत करवाई लेकिन उन्होंने बाद में 21-15, 13-21, 21-16 से जीत हासिल की। सेमीफाइनल में उन्नति का मुकाबला चौथी वरीय नेसलीहान एरिन से होगा जिन्होंने भारत की इशारानी बरुआ को 21-19, 13-21, 21-15 से पराजित किया।

श्रीकांत का सामना मंजूनाथ से होगा
पुरुषों के एकल में श्रीकांत ने प्रियांशु राजावत के 21-14, 11-4 के स्कोर पर रिटायर होने से सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब श्रीकांत का सामना मिथुन मंजूनाथ से होगा जिन्होंने आखिरी आठ में मनराज सिंह को 21-18, 21-13 से शिकस्त दी। पुरुषों में शीर्ष वरीय सिंगापुर के जेसन तेह को जापान के मिनोरू कोगा से एक घंटे और पांच मिनट में 19-21, 21-12, 20-22 से हार का मुंह देखना पड़ा। जापान के कोगा अब सेमीफाइनल में हांगकांग के जेसन गुनावान से भिड़ेंगे।
विज्ञापन

महिला युगल में शीर्ष वरीयता प्राप्त गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी ने एर्सेटिन और नाज़लिकन इंसी की पांचवीं वरीय जोड़ी को 21-15, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। त्रिसा और हरिहरन अम्साकारुनन की मिश्रित युगल जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की अंदिका रामादियांस्याह और नोजोमी शिमिज़ु को 21-18, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें