फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korea Open: कोरिया मास्टर्स की मंगलवार से होगी शरुआत, तन्वी और किदांबी श्रीकांत करेंगे भारतीय चुनौती की अगुआई

Mon, 03 Aug 2026 07:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आसन

सार

कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट की मंगलवार से शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत करेंगे।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइपे ओपन की चैंपियन तन्वी शर्मा और पूरी तरह से फिट होकर लौटे किदांबी श्रीकांत मंगलवार से शुरू हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। पंजाब की 17 वर्षीय तन्वी ने रविवार को ताइपे ओपन के फाइनल में वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त थूई लिन्ह गुयेन को हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता। इस उपलब्धि ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है और अब कोरिया ओपन में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। वह महिला एकल में क्वालिफायर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन

श्रीकांत पर रहेगी नजरें 
पुरुष एकल में तीसरे वरीय श्रीकांत पर नजर रहेगी जो फिटनेस समस्या के कारण कनाडा ओपन में नहीं खेल पाए थे। वह अब पूरी तरह से फिट हैं और इस्राइल के डैनियल डुबोवेंको के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे। किरण जॉर्ज को पहले दौर में क्वालिफायर से मुकाबला करना है और प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे के आठवें वरीय वांग पो-वेई से हो सकता है। सानीत दयानंद का सामना जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त युदाई ओकिमोतो से, जबकि रौनक चौहान का दक्षिण कोरिया के चौथे वरीय जियोन ह्योक जिन से होगा।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों के ड्रॉ 
थारुन मन्नेपल्ली का सामना दक्षिण कोरिया के यू ताए बिन से, जबकि मिथुन मंजुनाथ का चीन के झू जुआन चेन से होगा। महिला एकल में सातवीं वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ को भी पहले दौर में क्वालीफायर का सामना करना है, लेकिन तान्या हेमंत को जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त हिना अकेची की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। आकर्षी कश्यप का मुकाबला दक्षिण कोरिया की किम मिन जी से, जबकि श्रेयांशी वालिशेट्टी का चीनी ताइपे की पाइ यू पो से होगा। रक्षिता श्री संतोष रामराज और अश्मिता चालिहा दोनों क्वालीफायर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

मिश्रित युगल में छठी वरीयता प्राप्त ईशान भटनागर और श्रुति मिश्रा का सामना हमवतन सात्विक रेड्डी कनापुरम और राधिका शर्मा से होगा। ध्रुव रावत और मनीषा अपने अभियान की शुरुआत मलयेशिया के लू बिंग कुन और नोराकिलाह मैसाराह के खिलाफ करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें