भारतीय शटलर तन्वी लाड, रितुपर्णा दास, अश्मिता चालिहा और श्रुति मुंदादा ने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के मुख्य दौर में प्रवेश कर लिया। तन्वी ने क्वालिफायर में हमवतन प्राशी जोशी को 19-21, 21-18, 21-8 से जबकि दास ने शिखा गौतम को 21-10, 21-12 से पराजित किया। अब मुख्य दौर में तन्वी का सामना रूस की नतालिया पेर्मिनोवा से और दास का हांगकांग की यिप पुई यिन से होगा। असम की युवा अश्मिता ने आकर्षि कश्यप को 21-13, 21-18 और श्रुति ने ऋतिका ठाकेर को 21-19, 21-13 से शिकस्त दी। पुरुष एकल में भारत के राहुल यादव चित्ताबोइन, अलाप मिश्रा, और अंसल यादव के साथ चीनी ताइपे के हुआंग पिंग-ह्सियन भी मुख्य ड्रा में पहुंचने में सफल रहे।