फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीबीएल: ताई और प्रणीत के दम पर बंगलूरू सेमीफाइनल में, अवध वॉरियर्स को 5-0 से हराया

Fri, 07 Feb 2020 07:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ताई जू - फोटो : pti
विज्ञापन

दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी ताई जू यिंग और ब्राइस लेवरडेज के दम पर गत चैंपियन बंगलूरू रैप्टर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में अवध वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


अंतिम मुकाबले से दोनों टीमों के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका था। बंगलूरू की टीम अंक तालिका में अवध वारियर्स से तीन अंक आगे थी और उसे विरोधी टीम को चार अंक  हासिल करने से रोकना था। कुुंग ह्यून और शीन बीक चेयोल ने अर्जुन जॉर्ज और रियां अबुंग सापुत्रो को 14-15, 15-7, 15-11 से हराकर अवध को विजयी शुरुआत दिलाई लेकिन इसके बाद वह सभी मुकाबले हार गया।

लेवरडेज ने अजय जयराम (ट्रंप मैच) को 15-9, 15-9 से, ताई ने बेईवेन झांग को 15-12, 15-12 से, बी साई प्रणीत (ट्रंप मैच) ने विसेंट को 15-11,15-13 से और चान-वोन ने ह्यून-क्रिस्टीना पेडरसन को 7-15,15-12, 15-11 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें