फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBL: ताई जु ने सिंधु को हराया, बेंगलुरू रैप्टर्स की पहली जीत 

Sat, 01 Feb 2020 07:50 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विश्व की नंबर दो ताइ जु यिंग ने विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को हराया जिससे बेंगलुरू रैप्टर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग में शुक्रवार को हैदराबाद हंटर्स पर जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन रैप्टर्स की तीन हार के बाद यह इस सत्र में पहली जीत है।

विज्ञापन


सभी की निगाहें ताई जु और सिंधु के मैच पर लगी थी। सिंधू ने पहला गेम जीता लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पायी और ताई जु ने आखिर में यह मैच 11-15, 15-13, 15-9 से अपने नाम किया।

हैदराबाद का ट्रंप मैच सौरभ वर्मा ने खेला लेकिन ब्राइस लेवरडेज ने उन्हें 15-12, 10-15, 15-6 से हरा दिया। इससे पहले चान पेंग सून और रियान अयूंग सापुत्रो ने जीत दर्ज करके बेंगलुरू को विजयी शुरुआत दिलायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें