फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swiss Open Badminton: स्वर्ण पदक से चूकीं सिंधु, फाइनल में कैरोलिना मारिन ने हराया

Sun, 07 Mar 2021 08:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मारिन ने एकतरफा मुकाबले में विश्व चैम्पियन सिंधु हराया
  • मारिन की फुर्ती और सटीक खेल समझ नहीं पाईं सिंधु
  • सिंधु को मारिन ने सिर्फ 35 मिनट में हरा दिया
  • मारिन के खिलाफ सिंधु की यह लगातार तीसरी हार 
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु स्विस बैडमिंटन ओपन के फाइनल में हार गईं। स्वर्ण पदक के मुकाबले में सिंधु को स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने 21-12, 21-5 से हराया। इस हार के साथ ही सिंधु को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


25 साल की भारतीय खिलाड़ी के पास मारिन की फुर्ती और सटीक खेल का कोई जवाब नहीं था। स्पेन की इस खिलाड़ी ने सिंधु को सिर्फ 35 मिनट में 21-12, 21-5 से मात दी। सिंधु की यह मारिन के खिलाफ लगातार तीसरी हार है। मारिन ने इससे पहले थाईलैंड में आयोजित दोनों सुपर 1000 स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया था। वह एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में उपविजेता रही थी। इस जीत से विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज मारिन ने साल का अपना तीसरा खिताब जीता।

इससे पहले शनिवार को सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में चौथी वरीय डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे सेटों में हराया था। सिंधु ने ब्लिचफेल्ट को 43 मिनट के खेल में 22-20, 21-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। बता दें कि विश्व रैंकिंग में सातवें पायदान पर काबिज सिंधु पिछले 18 महीने में अपना पहला फाइनल मुकाबला खेल रही थी।
विज्ञापन


इस मैच से पहले विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ 13 मैचों में उन्होंने पांच में जीत दर्ज की थी। सिंधु ने पिछले चार मैचों में एक भी गेम नहीं गंवाया था लेकिन वह मारिन के खिलाफ दबाव में इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। मारिन ने रियो ओलंपिक (2016) के फाइनल में भी सिंधु को हराया था। सिंधु अब 17 से 21 मार्च तक 8,50,000 डॉलर इनामी ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें