फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Badminton: सूर्या और तन्वी के बीच होगा महिला एकल का खिताबी मैच, पुरुषों में संजीवी-राघव फाइनल में

Sun, 28 Dec 2025 08:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा

सार

तन्वी ने सेमीफाइनल में श्रुति मूंदड़ा को 18-21, 21-12, 21-15 से मात दी। वहीं, सूर्या ने रक्षिता श्री को 21-18, 18-21, 21-9 से हराया।
विज्ञापन
बैडमिंटन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का फाइनल 19 वर्षीय सूर्या करिश्मा तमिरी और 14 वर्षीय तन्वी पात्री के बीच होगा। तन्वी ने सेमीफाइनल में श्रुति मूंदड़ा को 18-21, 21-12, 21-15 से मात दी। पहला गेम हारने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। सूर्या ने रक्षिता श्री को 21-18, 18-21, 21-9 से हराया। पहला गेम हारने के बाद रक्षिता ने दबाव बनाया और दूसरे गेम में बराबरी की। 
विज्ञापन


विजयवाड़ा की सूर्या ने हालांकि तीसरा गेम 21-9 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सूर्या ने क्वार्टरफाइनल में शीर्ष वरीय उन्नति हुड्डा को हराकर उलटफेर किया था। पुरुष एकल फाइनल में ऋत्विक संजीवी का मुकाबला राघव से होगा। ऋत्विक ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय किरण जॉर्ज को 21-16, 17-21, 22-20 से हराया। राघव ने तरुण मानेपल्ली को 21-17, 11-21, 21-11 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें