फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudirman Cup: भारत ने जीत के साथ खत्म किया अभियान, आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया

Wed, 17 May 2023 09:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शुझोउ

सार

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने रिकी तांग और रयान वांग को 21-11, 21-12 से हराकर 3-1 से अजेय बढ़त कर दी। तनीषा क्रास्टो और अश्वनी पोनप्पा ने कैटलिन इया और एंजेला यू को 21-19, 21-13 से हराकर भारत को 4-1 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
सुदीरमन कप 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी ताईपे से 1-4 और मलयेशिया से 0-5 से हार के बाद पहले ही बाहर हो चुके भारत ने बुधवार को अंतिम ग्रुप सी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर अपना अभियान समाप्त किया। साई प्रतीक और तनीषा क्रेस्टो को मिश्रित युगल के पहले ही मुकाबले केनेथ हुई चो और ग्रोन्या समरविल ने 17-21, 21-14, 21-18 से पराजित किया। 0-1 से पिछड़ने के बाद एचएस प्रणय ने जैक यू को 21-8, 21-8 से हराकर 1-1 की बराबरी दिलाई। 
विज्ञापन


पीवी सिंधू की जगह खेलने उतरीं अनुपमा उपाध्याय ने टिफनी हो को 21-16, 21-18 से पराजित किया। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने रिकी तांग और रयान वांग को 21-11, 21-12 से हराकर 3-1 से अजेय बढ़त कर दी। तनीषा क्रास्टो और अश्वनी पोनप्पा ने कैटलिन इया और एंजेला यू को 21-19, 21-13 से हराकर भारत को 4-1 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें