ओलंपिक रजत पदक पीवी सिंधु थाइलैंड ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। एकल महिला बैडमिंटन में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने मलेशिया की सोनिया चेह को 21-17, 21-13 से सीधे सेट में मात दी। यह पहला मौका होगा जब सिंधु ने थाईलैंड ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बनाई हो।
दूसरे गेम में सिंधु 11-9 की बढ़त बनाने में सफल रहीं। इसके बाद उन्होंने लगातार नौ अंक हासिल कर जीत की राह पर बढ़ गईं। अंत तक सोनिया वापसी के प्रयास करतीं रहीं, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। इसी के साथ भारतीय शटलर 3,50,000 डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाबी रहीं।