फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swiss Open: सिंधू का सामना मालविका से, पुरुष एकल में लक्ष्य देंगे प्रणय को चुनौती; फॉर्म हासिल करने पर नजरें

Tue, 18 Mar 2025 08:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल

सार

सिंधू ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में पहले ही दौर में हार गई थीं। वह हालांकि, 2022 में स्विस ओपन में खिताब जीत चुकी हैं। सिंधू पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नहीं चल रही है और उनकी नजरें फॉर्म में वापसी पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन मंगलवार से शुरू हो रहे 2,50,000 डॉलर इनामी राशि के स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में खोया फॉर्म हासिल करने की कोशिश करेंगे। सिंधू का सामना भारत की दूसरे नंबर की मालविका बंसोड़ से होगा। वहीं, लक्ष्य भी भारत के ही एच एस प्रणय से खेलेंगे जो यहां 2016 में खिताब जीत चुके हैं। 
विज्ञापन

ऑल इंग्लैंड में खराब रहा था प्रदर्शन
सिंधू ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में पहले ही दौर में हार गई थीं। वह हालांकि, 2022 में स्विस ओपन में खिताब जीत चुकी हैं। सिंधू पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में नहीं चल रही है और उनकी नजरें फॉर्म में वापसी पर टिकी होंगी। मालविका ने हालांकि सिंगापुर की यिओ जिया मिन को हराया था। लक्ष्य ऑल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, जबकि प्रणय पहले दौर में बाहर हो गए थे। स्विस ओपन में भारतीयों का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। सिंधू, किदांबी श्रीकांत, प्रणय, समीर वर्मा, साइना और पुरुष युगल में सात्विक-चिरााग खिताब जीत चुके हैं। 
विज्ञापन

ओलंपिक के बाद पहली बार भिड़ेंगे लक्ष्य-प्रणय
लक्ष्य और प्रणय की पेरिस ओलंपिक के बाद एक-दूसरे से पहली भिड़ंत होगी। पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे किरण जॉर्ज का सामना डेनमार्क के रास्मस गेमके से होगा, जबकि प्रियांशु राजावत स्विट्जरलैंड के कुऐंजी से खेलेंगे। महिला एकल में आकर्षि कश्यप और अनुपमा उपाध्याय भी खेलेंगी। महिला युगल में त्रिसा और गायत्री गोपीचंद की भी मजबूत चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें