रियो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली 21 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पिछले कई महीनों से अपनी पसंदीदा चीजों से दूर रहना पड़ा है, इसलिए भारत वापस आने पर वह हैदराबादी बिरयानी और बॉलीवुड मूवीज का लुफ्त उठाना चाहती हैं।
ओलंपिक में भारत की छोली में सिल्वर मेडल डालने वाली सिंधू ने अपने घर वालों से बातचीत के दौरान हाल ही में रिजीज हुई हिन्दी फिल्मों के बारे में पूछा। उनकी इच्छा के बारे में उनके पिता ने बताया कि सिंधू बॉलीवुड मूवी रुस्तम और मोहंजो दारो देखना चाहती हैं। इसके अलावा वह हैदराबादी बिरयानी और आइसक्रीम का भी लुफ्त उठाना चाहती हैं।