सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी , चिराग शेट्टी
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की मंगलवार को जारी रैंकिंग में तीन पायदान नीचे खिसककर शीर्ष दस से बाहर हो गई। इस भारतीय जोड़ी के अब 13 टूर्नामेंट में 54830 अंक हैं ओर वह 12वें स्थान पर खिसक गई है।
सात्विक और चिराग थाईलैंड ओपन बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इवेंट जीतने के बाद पिछले सप्ताह सात पायदान की छलांग लगाकर शीर्ष दस में शामिल हुए थे। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी छह पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गई है। हैदराबाद ओपन के चैंपियन सौरभ वर्मा छह स्थान की छलांग लगाकर 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
एचएस प्रणय और पी कश्यप एक-एक पायदान ऊपर क्रमश: 30वें और 31वें स्थान पर आ गए हैं। समीर वर्मा एक स्थान नीचे 14वें, जबकि किदांबी श्रीकांत दसवें और बी साई प्रणीत 19वें स्थान पर कायम हैं। महिला एकल में पीवी सिंधू पांचवें और साइना नेहवाल आठवें स्थान पर बरकरार हैं।