सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सात्विक और चिराग ने सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया के मुहम्मद रियान अर्दियांतो और रहमत हिदायत को मात दी और अंतिम चार में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया। टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग की जोड़ी ने 65 मिनट तक चले कड़े क्वार्टर फाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को 21-15, 18-21, 21-16 से हराया।
विज्ञापन
भारतीय जोड़ी अब चीन के चेन बो यांग और यी लियू की आठवीं वरीय जोड़ी तथा जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी के बीच होने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने अपने शुरुआती दो दौर में स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली तथा चीनी ताइपे के ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन की जोड़ी को हराया था। लक्ष्य सेन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के सातवें वरीय एलेक्स लेनियर से भिड़ेंगे।