फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Championship: बिना मैच खेले ही प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग, दूसरे दौर में भी मिला वॉकओवर

Wed, 19 Aug 2026 01:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात्विक-चिराग की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दिलचस्प बात यह है कि इस भारतीय जोड़ी ने अब तक टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू नहीं किया है। 
विज्ञापन
सात्विक-चिराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सात्विक-चिराग को शुरुआती मैच में वॉकओवर मिला था। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीत चुकी है। पहले दौर में बाई मिलने के बाद सात्विक-चिराग को दूसरे दौर में स्कॉटलैंड के एलेक्सजेंडर डुन और एडम प्रिंजल का सामना करना था। हालांकि, स्कॉटलैंड की जोड़ी आखिरी मिनटों में हट गई जिससे सात्विक-चिराग बिना मैच खेले ही राउंड ऑफ 16 में पहुंच गए। 
विज्ञापन


तनीषा-कपिला प्री क्वार्टर फाइनल में
तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी मकाऊ के लियोंग ईओक चोंग और नेग वेंग ची की जोड़ी को 21-11, 21-11 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अन्य भारतीयों में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू बुधवार को महिला एकल में चुनौती पेश करेंगी। वहीं, आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन भी कोर्ट पर उतरेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें