फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ओपन 2019: सेमीफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग, भारत की आखिरी उम्मीद बरकरार

Fri, 08 Nov 2019 01:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार को यहां चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करके इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 प्रतियोगिता में भारतीय उम्मीदें बरकरार रखी। भारत की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में ली जुन हुई और लियु यु चेन की स्थानीय जोड़ी को 43 मिनट में 21-19, 21-15 से हराया।

विज्ञापन


सात्विक और चिराग शनिवार को सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व की नंबर एक इंडोनेशियाई जोड़ी मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो से भिड़ेंगे। विश्व में नौवें नंबर की भारतीय जोड़ी पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी से हार गई थी।

क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आखिर में सात्विक और चिराग तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी को हराने में सफल रहे। पहले गेम में आखिर तक दोनों जोड़ियां बराबरी पर आगे बढ़ी जबकि दूसरे गेम में भी एक समय स्कोर 15-15 से बराबरी पर था।
विज्ञापन


सात्विक और चिराग ने चीनी खिलाड़ियों की कुछ गलतियों का फायदा उठाकर लगातार छह अंक बनाकर मैच अपने नाम किया। टूर्नामेंट में भारत के अन्य खिलाड़ी पहले ही बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें