फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 साल का सूखा खत्म करना चाहेंगी सिंधू-साइना, इतिहास रचने का है मौका

Tue, 23 Apr 2019 08:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
saina nehwal and pv sindhu
विज्ञापन

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल मंगलवार से शुरू हो रही एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिताब जीतकर 54 साल का स्वर्णिम सूखा खत्म करना चाहेंगी।

विज्ञापन


भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक 1965 में दिनेश खन्ना ने जीता था।

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताई जू यिंग की गैरमौजूदगी में भारतीय शटलरों का स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है। साइना ने ताई के खिलाफ 20 में से पांच, जबकि सिंधू ने 14 में से चार जीते हैं। सिंधू अपने अभियान की शुरुआत जापान की सायाका ताकाशी, जबकि साइना हान यूई के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी।  

Trending Videos
विज्ञापन

श्रीकांत और समीर भी पेश करेंगे चुनौती

किदांबी श्रीकांत - फोटो : SOCIAL MEDIA
पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा पर दारोमदार होगा। श्रीकांत पहले दौर में इंडोनेशिया के शेसर हिरेन के खिलाफ खेलेंगे। दूसरे दौर में उनका सामना विश्व और ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग से हो सकता है। समीर जापान के कजुमासा सकाई के खिलाफ आगाज करेंगे। इनपुट: भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें